New Delhi : घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को Gold-Silver दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹550 से ₹600 प्रति 10 ग्राम तक की कमी आई है, जबकि चांदी के दामों में ₹2,000 प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखी गई है।

इस गिरावट के बाद 24 कैरेट Gold देश के अलग-अलग शहरों में ₹1,00,150 से ₹1,00,300 प्रति 10 ग्राम के दायरे में बिक रहा है। वहीं, 22 कैरेट Gold की कीमत ₹91,800 से ₹91,950 प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है।
प्रमुख शहरों में Gold के भाव (प्रति 10 ग्राम)
शहर | 24 कैरेट सोना | 22 कैरेट सोना |
---|---|---|
दिल्ली | ₹1,00,300 | ₹91,950 |
मुंबई | ₹1,00,150 | ₹91,800 |
अहमदाबाद | ₹1,00,200 | ₹91,850 |
चेन्नई | ₹1,00,150 | ₹91,800 |
कोलकाता | ₹1,00,150 | ₹91,800 |
लखनऊ | ₹1,00,300 | ₹91,950 |
पटना | ₹1,00,200 | ₹91,850 |
जयपुर | ₹1,00,300 | ₹91,950 |
बेंगलुरु / हैदराबाद / भुवनेश्वर | ₹1,00,150 | ₹91,800 |
दिल्ली में आज चांदी ₹2,000 गिरकर ₹1,15,100 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। अन्य शहरों में भी चांदी के दामों में इसी तरह की गिरावट दर्ज की गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की मांग में कमी, डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व की नीतियों को लेकर अनिश्चितता के चलते घरेलू बाजार में भी गिरावट आई है।

त्योहारी सीजन से पहले Gold-Silver की कीमतों में आई इस गिरावट से ग्राहकों को राहत जरूर मिली है। निवेश के लिहाज से यह समय खरीदारी के लिए उपयुक्त हो सकता है, लेकिन विशेषज्ञों की सलाह से ही फैसला लें।
