लहुराबीर से निकली गोवर्धन शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने लोगों को किया मोहित

वाराणसी। दीपावली के अगले दिन काशी में गोवर्धन पूजा समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों साल पुरानी परंपरा को निभाते हुए यादव समाज ने लहुराबीर से यात्रा की शुरुआत की। यह शोभायात्रा नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम में संपन्न होगी। यात्रा में सजे केसरिया साफों से यदुवंशियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
Ad
लहुराबीर से निकली गोवर्धन शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने लोगों को किया मोहित लहुराबीर से निकली गोवर्धन शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने लोगों को किया मोहित

इस शोभायात्रा में कई सुंदर और आकर्षक झांकियां शामिल थीं, जो लोगों का ध्यान खींच रही थीं। गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव ‘गप्पू’ ने बताया कि काशी में यह गोवर्धन महोत्सव लंबे समय से आयोजित होता आ रहा है।

उन्होंने बताया कि शोभायात्रा हथुआ मार्केट से आरंभ होकर गोवर्धन धाम पहुंचेगी, जहां यह एक जनसभा में परिवर्तित हो जाएगी। गोवर्धन धाम पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ ‘गोवर्धन श्री’ सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा।

मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव को आमंत्रित किया गया है, जबकि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव मुख्य वक्ता होंगे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *