Dev Deepawali 2024 : 20 लाख दीपों से जगमगाएंगे गंगा घाट, दशाश्वमेध घाट पर होगी महाआरती, उपराष्ट्रपति और CM बनेंगे इस अलौकिक पल के साक्षी

वाराणसी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाई जाने वाली देव दीपावली (Dev Deepawali) की तैयारियां अब पूरी हो चुकी हैं। इस पर्व पर दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे।

उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री क्रूज पर सवार होकर गंगा आरती का अद्भुत नज़ारा देखेंगे। नमो घाट पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा, जिसमें ये अतिथि विशेष रूप से शामिल होंगे। इस अवसर पर नमो घाट के फेज 2 और 3 का उद्घाटन भी किया जाएगा।

दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में 21 अर्चक और 42 देव कन्याएं भाग लेंगी। इस वर्ष देव दीपावली (Dev Deepawali) को शहीदों को समर्पित किया जाएगा, जिसमें घाट, मंदिर और सरोवरों को लगभग 20 लाख दीपों से सजाया जाएगा। इस आलौकिक दृश्य का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से 10 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *