Hartalika Teej Vrat 2025 : कब है हरतालिका तीज, जानें शुभ मुहूर्त पूजा विधि और महत्व

Hartalika Teej Vrat 2025 : सनातन परंपरा में हरतालिका तीज का व्रत बहुत खास माना गया है। यह व्रत शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए और कुंवारी कन्याएं अपने मनपसंद जीवनसाथी को पाने के लिए करती हैं। हर साल यह व्रत भाद्रपद मास की शुक्ल तृतीया को रखा जाता है। आइए जानते है हरतालिका तीज व्रत (Hartalika Teej Vrat 2025) कब पड़ेगा और इसकी पूजा विधि शुभ मुहूर्त क्या है….

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
Ad

हरतालिका तीज व्रत भगवान शिव और माता गौरी को समर्पित है। मान्यता है कि इस व्रत को विधिपूर्वक करने से पूरे साल वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और पति को दीर्घायु प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है कि इसे कभी माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए रखा था।


Hartalika Teej Vrat 2025 : हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त 2025

पंचांग के अनुसार, इस साल हरतालिका तीज 26 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा।
शुभ समय: प्रात: 05:56 बजे से 08:31 बजे तक।
इस समय में सुहागिन महिलाएं विधिपूर्वक पूजा करके अपने पति के लिए सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना कर सकती हैं।


हरतालिका तीज (Hartalika Teej Vrat 2025) की पूजा विधि

  1. स्नान और ध्यान: पूजा से पहले स्त्रियों को शुद्ध स्नान करके ध्यान करना चाहिए।
  2. पूजा सामग्री तैयार करें: गौरा-पार्वती की मिट्टी की मूर्ति, फूल, फल, दीप, धूप, अक्षत, जल, चंदन, पान, श्रृंगार सामग्री आदि।
  3. संकल्प लें: पूजा शुरू करने से पहले इस व्रत को विधिपूर्वक करने का संकल्प करें।
  4. पूजा आरंभ: पहले भगवान गणेश की पूजा करें, फिर माता पार्वती और महादेव की विधि-विधान से पूजा करें।
  5. कथा सुनें या सुनाएँ: हरतालिका तीज व्रत की कथा सुनकर या सुनाकर पूजा का महत्व समझें।
  6. आरती और प्रदक्षिणा: महादेव और माता गौरी की आरती करें और पूजा स्थल पर प्रदक्षिणा करें।
  7. प्रार्थना: अपने पति की लंबी उम्र और संतान सुख की कामना करें।
  8. दान करें: किसी सुहागिन ब्राह्मणी महिला को अपने सामर्थ्य के अनुसार अन्न, वस्त्र, धन या श्रृंगार सामग्री दान करें।

हरतालिका तीज व्रत के नियम

  • व्रत निर्जल (पानी नहीं पीकर) रखा जाता है।
  • यदि शुभ समय में पूजा नहीं कर सकें, तो प्रदोष काल में पूजा करके भी पुण्यफल प्राप्त होता है।
  • रेत, मिट्टी, गोबर या शहद से बने शिव-पार्वती की पार्थिव मूर्ति की पूजा अनिवार्य है।
  • पूजा के बाद हरतालिका तीज व्रत कथा का पाठ या श्रवण करना चाहिए।
  • गेहूं का दान करने से व्रत का पुण्यफल और बढ़ जाता है।
  • दिन में खाली समय में भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें।

हरतालिका तीज (Hartalika Teej Vrat 2025) का यह व्रत श्रद्धा और भक्ति से करने पर वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और पति की लंबी उम्र की कामना पूरी होती है।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *