Hemant Soren ने अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, 28 नवंबर को शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्यौता दिया

नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मंगलवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हाल में संपन्न हुए झारखंड विधानसभा चुनाव और देश की राजनीति पर लंबी बातचीत हुई।

हेमंत सोरेन ने अरविंद केजरीवाल को 28 नवंबर को होने वाले झारखंड की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया। अरविंद केजरीवाल ने इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन का संघर्ष हमारे लिए प्रेरणादायी है। वह जेल गए, फिर लौटकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। यह हम सभी के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। हम गुरुवार को उनके शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।

केजरीवाल ने आगे कहा कि हेमंत जी और कल्पना जी को झारखंड में शानदार जीत के लिए बधाई। मैं उनका दिल से स्वागत करता हूं। गुरुवार को हम शपथ ग्रहण समारोह में जरूर शामिल होंगे और भगवान से प्रार्थना करेंगे कि आने वाले पांच साल उनके लिए शुभ और विकासपूर्ण हों।

इस मौके पर हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं दिल्ली में इंडिया गठबंधन के सहयोगियों से मिलने के लिए आया हूं। झारखंड में विधानसभा चुनाव के बाद अब इंडिया गठबंधन के साथ नई सरकार का गठन हो रहा है। शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को है, और हम हमारे गठबंधन के सभी नेताओं को इसमें शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *