हेमंत सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में आज लेंगे शपथ, मोरहाबादी मैदान में तैयारियां पूरी

रांची I झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन गुरुवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर पक्ष-विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
Ad

शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने झारखंड की सामाजिक न्याय, एकता और संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। सोरेन ने कहा, “आज का दिन राजनीतिक जीत से ज्यादा हमारी सामाजिक एकता और न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का दिन है। झारखंड की महान जनता लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट है।”

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के पूर्वजों की एकता से प्रेरणा लेकर हर झारखंडी को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने राज्य के विकास और सामाजिक संरचना को मजबूत करने की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित हुए थे, जिसमें झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन को 56 सीटें मिलीं। झामुमो ने 34, कांग्रेस ने 16 और राजद ने 4 सीटें जीतीं। पहली बार झारखंड में दो तिहाई बहुमत वाली सरकार का गठन होने जा रहा है।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *