IITF 2024 में भविष्यवादी भारतीय रेल का भव्य प्रदर्शन, BLW के मॉडल बने मुख्य आकर्षण

वाराणसी। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF 2024) में भारतीय रेलवे( INDIAN RAILWAY ) ने ‘भविष्यवादी भारतीय रेल’ की झलक पेश की है। 14 से 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले की थीम विकसित भारत @2047 है, जो आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की दिशा में रेलवे के योगदान को रेखांकित करती है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ सतीश कुमार ने इस भव्य मंडप का उद्घाटन किया, जहां भारतीय रेलवे की ऐतिहासिक यात्रा और तकनीकी प्रगति को अनूठे तरीकों से प्रदर्शित किया गया है।

IITF 2024 में भविष्यवादी भारतीय रेल का भव्य प्रदर्शन, BLW के मॉडल बने मुख्य आकर्षण IITF 2024 में भविष्यवादी भारतीय रेल का भव्य प्रदर्शन, BLW के मॉडल बने मुख्य आकर्षण

BLW के मॉडल बने केंद्र बिंदु

मंडप में बनारस रेल इंजन कारखाने (BLW) द्वारा निर्मित WAP-7 यात्री वाहक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव और निर्यात किए जाने वाले लोको के मॉडलों ने खास ध्यान खींचा। ये मॉडल भारतीय रेलवे की तकनीकी उत्कृष्टता और वैश्विक पहचान को दर्शाते हैं।

HIGH-SPEED प्रगति की झलक

Ad 1

मंडप के बाहरी हिस्से में नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के प्रस्तावित साबरमती स्टेशन की संरचना, अंजि ब्रिज और पंबन ब्रिज के मॉडल और भारत की सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की प्रदर्शनी आगंतुकों को बेहद आकर्षित कर रही है। प्रदर्शनी में इंटरएक्टिव स्क्रीन के जरिए भारतीय रेलवे की प्रगति और खूबसूरती के वीडियो दिखाए जा रहे हैं। बच्चों के लिए एक मजेदार क्विज़ भी आयोजित की जा रही है, जो उन्हें रेलवे की नई उपलब्धियों और परियोजनाओं के बारे में जानकारी दे रही है।

IITF 2024 में भविष्यवादी भारतीय रेल का भव्य प्रदर्शन, BLW के मॉडल बने मुख्य आकर्षण IITF 2024 में भविष्यवादी भारतीय रेल का भव्य प्रदर्शन, BLW के मॉडल बने मुख्य आकर्षण

विकसित भारत @2047 की ओर मजबूत कदम

भारतीय रेलवे का यह मंडप न केवल जानकारीपूर्ण है, बल्कि यह भारत के भविष्य के लिए रेलवे की प्रतिबद्धता और नवाचार को भी दर्शाता है। आगंतुक इस प्रदर्शन को देखकर गर्व के साथ ‘विकसित भारत @2047’ के सपने को साकार होता हुआ देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *