Men’s Junior Asia Cup 2024 : भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता मेंस जूनियर एशिया कप 2024 का खिताब

Men’s Junior Asia Cup 2024 : मेंस जूनियर एशिया कप 2024 के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5-3 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में भारत के अराइजीत सिंह हीरो साबित हुए, जिन्होंने चार गोल दागे। दिलराज सिंह ने भी एक गोल करते हुए टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
Ad

फाइनल मुकाबले में पहले क्वार्टर में ही पाकिस्तान ने हनान शाहित के गोल से बढ़त बनाई। लेकिन भारत ने चौथे मिनट में अराइजीत सिंह के पेनल्टी कॉर्नर पर गोल के साथ तुरंत बराबरी कर ली। पहला क्वार्टर 1-1 की स्थिति में समाप्त हुआ।

दूसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी पकड़ मजबूत करते हुए 3-2 की बढ़त बना ली। अराइजीत ने 2-1 से बढ़त दिलाई, फिर दिलराज सिंह ने 19वें मिनट में गोल दागा। हालांकि, पाकिस्तान के सूफियान खान ने 30वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया।

चौथे क्वार्टर में भारत ने किया कमाल
तीसरे क्वार्टर के अंत तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं। लेकिन चौथे क्वार्टर में अराइजीत ने 47वें और 54वें मिनट में गोल दागकर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।

इस तरह भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर मेंस जूनियर एशिया कप का खिताब जीत लिया। यह जीत भारतीय हॉकी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *