नई दिल्ली I भारतीय नौसेना ने बुधवार को के-4 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह परीक्षण हाल ही में नौसेना में शामिल की गई परमाणु पनडुब्बी INS अरिघात से किया गया।
INS अरिघात का संचालन स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड (SFC) द्वारा किया जाता है। के-4 मिसाइल को पनडुब्बी से दागी जाने वाली अत्याधुनिक बैलेस्टिक मिसाइल माना जाता है, जो 3,500 किलोमीटर तक की मारक क्षमता रखती है। इस सफलता से भारतीय नौसेना की परमाणु ताकत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
के-4 मिसाइल का यह परीक्षण देश की रक्षा क्षमताओं को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नौसेना के इस सफल परीक्षण से समुद्री सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद है।