Passport Ranking: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार, भारत ने अपनी पासपोर्ट रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। जनवरी 2025 के बाद भारत का पासपोर्ट 85वें स्थान से आठ स्थान ऊपर चढ़कर 77वें स्थान पर पहुंच गया है। अब भारतीय पासपोर्ट धारकों को 59 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच प्राप्त है, जो पहले की तुलना में दो नए गंतव्यों की वृद्धि दर्शाता है। इस सुधार का श्रेय भारत की बढ़ती राजनयिक पहुंच और द्विपक्षीय समझौतों को दिया जा रहा है।
सिंगापुर ने बरकरार रखा शीर्ष स्थान
हेनले Passport इंडेक्स, जो अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) के आंकड़ों पर आधारित है, के अनुसार सिंगापुर ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। सिंगापुर के Passport धारकों को 227 में से 193 गंतव्यों में वीजा-मुक्त पहुंच प्राप्त है। एशियाई पड़ोसी देश जापान और दक्षिण कोरिया 190 गंतव्यों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
सऊदी अरब को भी फायदा, अमेरिका-ब्रिटेन की रैंकिंग गिरी
सऊदी अरब ने भी Passport रैंकिंग में चार स्थानों का सुधार दर्ज किया है और 91 गंतव्यों के साथ 54वें स्थान पर पहुंच गया है। दूसरी ओर, यूनाइटेड किंगडम 186 गंतव्यों के साथ छठे स्थान पर खिसक गया है, जबकि अमेरिका 182 गंतव्यों के साथ 10वें स्थान पर है। यह पहली बार है जब अमेरिका के शीर्ष 10 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

शीर्ष पांच में यूरोपीय देशों का दबदबा

Passport Ranking में तीसरे स्थान पर डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली और स्पेन हैं, जिनके पासपोर्ट 189 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा की सुविधा प्रदान करते हैं। चौथे स्थान पर ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल और स्वीडन हैं, जिनके पासपोर्ट 188 गंतव्यों तक पहुंच प्रदान करते हैं। न्यूजीलैंड, ग्रीस और स्विट्जरलैंड 187 गंतव्यों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
वीजा (Passport)-मुक्त देश (Visa-Free Countries):
- अंगोला – 30 दिन
- बारबाडोस – 90 दिन
- भूटान – 14 दिन (Passport या वोटर आईडी के साथ, सस्टेनेबल डेवलपमेंट फी लागू)
- ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स – 30 दिन
- कुक आइलैंड्स – 31 दिन
- डोमिनिका – 180 दिन
- फिजी – 120 दिन (विजिट परमिट ऑन अराइवल)
- ग्रेनेडा – 90 दिन
- हैती – 90 दिन
- जमैका – 30 दिन
- कजाकिस्तान – 14 दिन (180 दिनों में अधिकतम 42 दिन)
- मकाऊ (SAR चाइना) – 30 दिन
- मालदीव – 90 दिन
- मॉरीशस – 90 दिन
- मॉन्टसेराट – 180 दिन
- नेपाल – कोई सीमा नहीं (पासपोर्ट या वोटर आईडी के साथ)
- नियू – 30 दिन
- सेंट किट्स एंड नेविस – 90 दिन
- सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस – 90 दिन
- सेनेगल – 90 दिन
- सेशेल्स – 90 दिन
- त्रिनिदाद और टोबैगो – 90 दिन
- वेनुआतु – 30 दिन
वीजा (Passport) ऑन अराइवल (Visa on Arrival) देश:
- बोलीविया – 90 दिन
- बुरुंडी – 30 दिन
- कंबोडिया – 30 दिन
- केप वर्डे आइलैंड्स – 30 दिन
- कोमोरो आइलैंड्स – 45 दिन
- जिबूती – 30 दिन
- इथियोपिया – 90 दिन
- गिनी-बिसाऊ – 90 दिन
- इंडोनेशिया – 30 दिन
- ईरान – 15 दिन (हर 6 महीने में एक बार)
- जॉर्डन – 30 दिन
- केन्या – 90 दिन
- किरिबाती – 30 दिन
- लाओस – 30 दिन
- मेडागास्कर – 90 दिन
- मलेशिया – 30 दिन (31 दिसंबर 2026 तक)
- मार्शल आइलैंड्स – 90 दिन
- माइक्रोनेशिया – 30 दिन
- मोजाम्बिक – 30 दिन
- म्यांमार – 28 दिन
- नामीबिया – 90 दिन
- पलाऊ आइलैंड्स – 30 दिन
- कतर – 30 दिन
- रवांडा – 30 दिन
- सामोआ – 60 दिन
- सिएरा लियोन – 30 दिन
- सोमालिया – 30 दिन
- श्रीलंका – 30 दिन (31 मार्च 2025 तक)
- तंजानिया – 90 दिन
- थाईलैंड – 60 दिन (इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल अथॉराइजेशन की आवश्यकता)
- टिमोर-लेस्ते – 30 दिन
- टुवालु – 30 दिन
- जिम्बाब्वे – 90 दिन

इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल अथॉराइजेशन (eTA Passport) देश:
- सेंट लूसिया – 6 सप्ताह
- ताइवान
दुनिया के शीर्ष 10 सबसे ताकतवर Passport
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार, जो अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) के डेटा पर आधारित है, निम्नलिखित देशों के पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली हैं। यह रैंकिंग पासपोर्ट धारकों को बिना वीजा या वीजा ऑन अराइवल के उपलब्ध गंतव्यों की संख्या के आधार पर तय की गई है:

- सिंगापुर – 195 गंतव्यों में वीजा-मुक्त पहुंच
- जापान – 193 गंतव्यों में वीजा-मुक्त पहुंच
- डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, स्पेन – 192 गंतव्यों में वीजा-मुक्त पहुंच (संयुक्त रूप से तीसरा स्थान)
- ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, स्वीडन – 191 गंतव्यों में वीजा-मुक्त पहुंच (संयुक्त रूप से चौथा स्थान)
- न्यूजीलैंड, ग्रीस, स्विट्जरलैंड – 190 गंतव्यों में वीजा-मुक्त पहुंच (संयुक्त रूप से पांचवां स्थान)
- यूनाइटेड किंगडम – 189 गंतव्यों में वीजा-मुक्त पहुंच
- कनाडा, ऑस्ट्रेलिया – 188 गंतव्यों में वीजा accordiमुक्त पहुंच (संयुक्त रूप से सातवां स्थान)
- चेकिया, हंगरी – 187 गंतव्यों में वीजा-मुक्त पहुंच (संयुक्त रूप से आठवां स्थान)
- एस्टोनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका – 186 गंतव्यों में वीजा-मुक्त पहुंच (संयुक्त रूप से नौवां स्थान)
लातविया, लिथुआनिया, स्लोवेनिया, संयुक्त अरब अमीरात – 185 गंतव्यों में वीजा-मुक्त पहुंच (संयुक्त रूप से दसवां स्थान)