दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया अब BRICS का स्थायी सदस्य बन गया है। ब्राजील ने इस महत्वपूर्ण निर्णय की आधिकारिक घोषणा की, जिसके बाद इंडोनेशिया ने इसका स्वागत किया। 2023 में जोहान्सबर्ग समिट में इंडोनेशिया को BRICS में शामिल होने की मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन चुनावों के कारण इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया था।
इंडोनेशिया अब BRICS में शामिल होने वाला 10वां देश बन गया है। वहीं, सऊदी अरब की BRICS में एंट्री अभी तक तय नहीं हो पाई है। 2023 में सऊदी अरब को BRICS में शामिल होने का निमंत्रण मिला था, लेकिन बाद में सऊदी अरब ने अपना नामांकन स्थगित कर दिया।
BRICS 2025 सम्मेलन ब्राजील की अध्यक्षता में रियो डी जनेरियो में आयोजित होगा, जहां वैश्विक दक्षिण (Global South) को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी। BRICS अब यूरोपीय संघ (EU) को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली आर्थिक संगठन बन चुका है।
भारत और तुर्की, पाकिस्तान के साथ BRICS में शामिल होने की कोशिश में थे, लेकिन अब तक इन देशों को सदस्यता नहीं मिल पाई है।
