BLW में अपर सदस्य का प्रेरणादायक दौरा: आधुनिक तकनीक और गुणवत्ता से अभिभूत हुए संजय कुमार पंकज

वाराणसी I रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के अपर सदस्य (उत्पादन इकाई) श्री संजय कुमार पंकज ने मंगलवार को BLW (बरेका) का निरीक्षण दौरा किया। BLW (बरेका) के महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। यह दौरा BLW (बरेका) की तकनीकी श्रेष्ठता, नवाचारों और गुणवत्ता मानकों की गहराई से समीक्षा का अवसर बना।

BLW में अपर सदस्य का प्रेरणादायक दौरा: आधुनिक तकनीक और गुणवत्ता से अभिभूत हुए संजय कुमार पंकज BLW में अपर सदस्य का प्रेरणादायक दौरा: आधुनिक तकनीक और गुणवत्ता से अभिभूत हुए संजय कुमार पंकज

निरीक्षण की शुरुआत न्यू ब्लॉक शॉप स्थित क्रिटिकल मेजरिंग मशीन कक्ष से हुई, जहां श्री पंकज ने BLW (बरेका) द्वारा अपनाई गई उच्च तकनीकी दक्षता और निर्माण प्रक्रिया का सूक्ष्म अवलोकन किया। इसके पश्चात उन्होंने क्रमशः टर्बो असेंबली शॉप (TAS), लाइट मशीन शॉप (LMS), इंजन इरेक्शन शॉप (EES), इंजन टेस्ट शॉप (ETS), लोको असेंबली शॉप (LAS) और लोको टेस्ट शॉप (LTS) का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान BLW (बरेका) द्वारा निर्मित भारत का पहला एयरोडायनेमिक डिज़ाइन युक्त WAP-7 विद्युत रेल इंजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस लोकोमोटिव में पायलट की सुविधा हेतु विकसित विशेष क्रू कम्फर्ट कैब डिज़ाइन और स्वच्छता के लिए वॉटरलेस यूरिनल जैसे नवाचारों ने श्री पंकज को विशेष रूप से प्रभावित किया। उन्होंने इन तकनीकी प्रयासों की सराहना करते हुए BLW (बरेका) की नवोन्मेषी सोच की प्रशंसा की।

BLW में अपर सदस्य का प्रेरणादायक दौरा: आधुनिक तकनीक और गुणवत्ता से अभिभूत हुए संजय कुमार पंकज BLW में अपर सदस्य का प्रेरणादायक दौरा: आधुनिक तकनीक और गुणवत्ता से अभिभूत हुए संजय कुमार पंकज

प्रशासनिक भवन स्थित कीर्ति कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान BLW (बरेका) के महाप्रबंधक ने श्री पंकज को पौधा भेंट कर स्वागत किया। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव ने BLW (बरेका) की वैश्विक निर्यात उपलब्धियों, तकनीकी विकास और भविष्य की योजनाओं पर पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।

बैठक में BLW (बरेका) द्वारा निर्मित एयरोडायनेमिक WAP-7 लोको की तकनीकी जानकारी मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) श्री अनुराग गुप्ता ने साझा की। साथ ही, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील ने BLW (बरेका) द्वारा निर्मित निर्यातित एवं डीजल इंजनों की जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने स्मृति चिह्न भेंट कर श्री पंकज का आभार जताया।

BLW में अपर सदस्य का प्रेरणादायक दौरा: आधुनिक तकनीक और गुणवत्ता से अभिभूत हुए संजय कुमार पंकज BLW में अपर सदस्य का प्रेरणादायक दौरा: आधुनिक तकनीक और गुणवत्ता से अभिभूत हुए संजय कुमार पंकज

अपने प्रेरणादायक संबोधन में श्री संजय कुमार पंकज ने कहा,
BLW (बरेका) भारतीय रेलवे की एक अद्वितीय निर्माण इकाई है, जहां आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता और टीम भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। मोजाम्बिक, सूडान, मलेशिया सहित 11 देशों को किए गए लोको निर्यात मेक इन इंडिया – फॉर द वर्ल्ड का जीवंत उदाहरण हैं। यहां की कार्यसंस्कृति आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर रही है।
उन्होंने BLW (बरेका) को उत्कृष्ट कार्य के लिए नगद पुरस्कार देने की घोषणा भी की।

Ad 1

BLW में अपर सदस्य का प्रेरणादायक दौरा: आधुनिक तकनीक और गुणवत्ता से अभिभूत हुए संजय कुमार पंकज BLW में अपर सदस्य का प्रेरणादायक दौरा: आधुनिक तकनीक और गुणवत्ता से अभिभूत हुए संजय कुमार पंकज

महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने कहा,
BLW (बरेका) ने अब तक 10,500 से अधिक लोकोमोटिव बनाकर भारतीय रेलवे को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। श्री पंकज का यह दौरा हमारे लिए मार्गदर्शन और नई प्रेरणा का स्रोत बना है।

इस अवसर पर BLW (बरेका) के सभी प्रमुख विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (सर्विस) श्री नीरज जैन ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) श्री सुनील कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *