होर्मुज से लेकर युद्धविराम तक, ट्रंप ने बताया ईरान समझौते का पूरा प्लान
May 24, 2026, 11:13 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
होर्मुज से लेकर युद्धविराम तक, ट्रंप ने बताया ईरान समझौते का पूरा प्लान डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने रविवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि Iran के साथ शांति समझौता लगभग तय हो चुका है और अब केवल अंतिम औपचारिकताओं पर बातचीत चल रही है।
ट्रंप के मुताबिक पिछले तीन महीनों से जारी तनाव और संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिका, ईरान और कई अन्य देशों के बीच लगातार बातचीत हुई है, जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनकी अलग से Benjamin Netanyahu से भी बातचीत हुई, जो काफी सकारात्मक रही।
ट्रंप ने लिखा कि समझौते के अंतिम बिंदुओं पर चर्चा जारी है और जल्द इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर विवाद
ट्रंप ने दावा किया कि प्रस्तावित समझौते के तहत Strait of Hormuz को फिर से खोला जाएगा। हालांकि ईरान ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि वह होर्मुज पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान केवल युद्ध से पहले जितने जहाज गुजरते थे, उतनी आवाजाही की अनुमति देने पर सहमत हुआ है।
14 बिंदुओं वाला समझौता
ट्रंप ने इस प्रस्ताव को “मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग” बताया, जिसमें शांति और युद्धविराम से जुड़े 14 प्रमुख बिंदु शामिल हैं। बताया जा रहा है कि समझौते में समुद्री हमलों को रोकने, क्षेत्रीय तनाव कम करने और कुछ आर्थिक प्रतिबंधों में ढील जैसे मुद्दों पर सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी कहा कि वार्ता का मुख्य उद्देश्य युद्ध समाप्त करना और क्षेत्र में स्थिरता बहाल करना है।
परमाणु कार्यक्रम पर बनी हुई है दूरी
ट्रंप के बयान में ईरान के परमाणु कार्यक्रम का कोई जिक्र नहीं किया गया। वहीं Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने ट्रंप के दावों को “प्रचार” करार देते हुए कहा कि परमाणु कार्यक्रम को लेकर अभी तक कोई समझौता या प्रतिबद्धता नहीं हुई है।
पाकिस्तान ने जताई उम्मीद
Shehbaz Sharif ने उम्मीद जताई कि अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता का अगला दौर जल्द ही Pakistan में हो सकता है। उन्होंने ट्रंप की शांति पहल की सराहना करते हुए इसे “असाधारण प्रयास” बताया।