झारखंड भाजपा पर एफआईआर दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का आरोप

रांची I झारखंड के रांची में राज्य की भारतीय जनता पार्टी इकाई पर FIR दर्ज की गई है। कांग्रेस की शिकायत के बाद रांची पुलिस ने यह कदम उठाया। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल पर गलत और बहकाने वाले वीडियो पोस्ट किए गए थे, जिनका उद्देश्य मतदाताओं को प्रभावित करना और विपक्षी दलों के खिलाफ भ्रामक जानकारी फैलाना था।

यह शिकायत 10 नवंबर 2024 को कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा चुनाव आयोग में दी गई थी। इसके बाद रांची के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। भाजपा पर आचार संहिता और अन्य कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आईटी कानून की धारा 69(ए) के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को इन आपत्तिजनक पोस्ट्स को हटाने का संदेश भी भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *