July Vrat Tyohar 2025 : जून महीना खत्म होने को है और जुलाई महीने के शरुआत होन वाली है। इस बार जुलाई का महीना खास तौर पर सुहागिन महिलाओं और श्रद्धालु भक्तों के लिए अत्यंत विशेष रहेगा। हरियाली तीज, मंगला गौरी व्रत, सावन सोमवार, गुरु पूर्णिमा, नाग पंचमी, एकादशी, अमावस्या जैसे अनेक धार्मिक अवसर इस माह को पूरी तरह आध्यात्मिक रंगों में रंग देंगे। सावन का पावन प्रव भी इस माह पड़ रहा है। आइए देखते है जुलाई 2025 में आने वाले प्रमुख पर्वों और व्रतों (July Vrat Tyohar 2025) की पूरी लिस्ट:
July Vrat Tyohar 2025 : जुलाई 2025 के व्रत और त्योहार:
📆 3 जुलाई (गुरुवार)
दुर्गा मासिक अष्टमी – मां दुर्गा की उपासना और विशेष व्रत का दिन।
📆 6 जुलाई (रविवार)
देवशयनी एकादशी – भगवान विष्णु के विश्राम का आरंभ। चातुर्मास की शुरुआत, जिसमें शुभ कार्यों पर रोक लगती है।
📆 8 जुलाई (मंगलवार)
भौम प्रदोष व्रत – मंगल दोष निवारण के लिए भगवान शिव की आराधना की जाती है।
📆 10 जुलाई (गुरुवार)
गुरु पूर्णिमा, कोकिला व्रत, आषाढ़ पूर्णिमा – गुरु की कृपा प्राप्त करने का दिन, साथ ही कोकिला व्रत से योग्य जीवनसाथी की कामना की जाती है।

📆 11 जुलाई (शुक्रवार)
सावन मास का प्रारंभ – शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व वाला मास।
📆 14 जुलाई (सोमवार)
प्रथम सावन सोमवार, गजानन संकष्टी चतुर्थी – शिवजी पर जल चढ़ाने का विशेष पुण्यफल प्राप्त होता है।
📆 15 जुलाई (मंगलवार)
पहला मंगला गौरी व्रत – विवाहित महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए यह व्रत करती हैं।
📆 16 जुलाई (बुधवार)
कर्क संक्रांति – सूर्य के दक्षिणायन में प्रवेश का समय, धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व।
📆 21 जुलाई (सोमवार)
दूसरा सावन सोमवार, कामिका एकादशी – शिव एवं विष्णु की संयुक्त आराधना का शुभ अवसर।
📆 22 जुलाई (मंगलवार)
सावन प्रदोष व्रत – संध्या काल में भगवान शिव की विशेष पूजा।

📆 23 जुलाई (बुधवार)
सावन शिवरात्रि – भगवान शिव को समर्पित विशेष रात्रि व्रत। इस दिन कांवड़ यात्रा का समापन होता है।
📆 24 जुलाई (गुरुवार)
हरियाली अमावस्या, गुरु पुष्य योग – पितरों की तृप्ति के लिए श्राद्ध, पौधारोपण और शुभ कार्यों का श्रेष्ठ दिन।
📆 27 जुलाई (रविवार)
हरियाली तीज – सुहागिन महिलाओं का प्रिय पर्व, माता पार्वती और शिवजी की आराधना।
📆 28 जुलाई (सोमवार)
तीसरा सावन सोमवार, विनायक चतुर्थी – इच्छाओं की पूर्ति के लिए भगवान गणेश और शिवजी की पूजा।
📆 29 जुलाई (मंगलवार)
नाग पंचमी, तीसरा मंगला गौरी व्रत – सर्पों की पूजा और कालसर्प दोष से मुक्ति का अवसर।

📆 30 जुलाई (बुधवार)
कल्कि जयंती – भगवान विष्णु के अंतिम अवतार ‘कल्कि’ की जयंती।
📆 31 जुलाई (गुरुवार)
तुलसीदास जयंती – ‘रामचरितमानस’ के महान रचयिता तुलसीदास जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने का दिन।