कर्नाटक मे बीजेपी विधायक पर हनीट्रैप और एचआईवी साजिश का आरोप, पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार

बेंगलूरु। कर्नाटक में एक पुलिस इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। यह मामला हनीट्रैप और राजनीतिक विरोधियों को एचआईवी संक्रमित करने की साजिश से जुड़ा हुआ है। गिरफ्तार पुलिस इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उसने बीजेपी विधायक मुनिरत्ना नायडू के साथ मिलकर यह साजिश रची।

बीजेपी विधायक मुनिरत्ना नायडू पर एक महिला का उत्पीड़न करने और उसे अपने राजनीतिक विरोधियों को हनीट्रैप में फंसाने के लिए इस्तेमाल करने का आरोप है। इस मामले की जांच कर्नाटक पुलिस की एसआईटी (SIT) टीम कर रही है। एसआईटी का आरोप है कि हेब्बागोडी पुलिस स्टेशन में तैनात इंस्पेक्टर अय्याना रेड्डी ने विधायक नायडू और उनके सहयोगियों की हनीट्रैप साजिश में मदद की।

पुलिस इंस्पेक्टर का विधायक से करीबी रिश्ता

अय्याना रेड्डी को मुनिरत्ना नायडू का करीबी माना जाता है। एसआईटी ने उन्हें हिरासत में लिया और उनका मेडिकल टेस्ट कराया। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, बीजेपी विधायक मुनिरत्ना नायडू को इस मामले में हाल ही में जमानत मिली है। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया था कि बीजेपी विधायक ने उसका बार-बार शारीरिक उत्पीड़न किया और उसे हनीट्रैप में फंसाया।

नेता प्रतिपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

Ad 1

कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने भी बीजेपी विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि नायडू ने उन्हें हनीट्रैप में फंसाने और जानबूझकर उन्हें एचआईवी संक्रमित करने की साजिश की थी। हाल ही में आर अशोक का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना से बात करते नजर आ रहे थे। वीडियो में उन्होंने कहा कि एक आरोपी ने बयान दिया है कि उन्हें एचआईवी संक्रमित करने की साजिश थी। आर अशोक ने यह भी बताया कि इस जानकारी के सामने आने के बाद उनके परिवार ने उन्हें देश छोड़ने की सलाह दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *