नई दिल्ली I केंद्र सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में व्यापक बदलाव करते हुए 17 से अधिक वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों और विभागों में नए सचिव नियुक्त किए गए हैं।
प्रमुख नियुक्तियां निम्नलिखित हैं:
मीता आर. लोचन (IAS, MH:90): पिछड़ा वर्ग आयोग की नई सचिव।
के. मोसेस चालई (IAS, MN:90): सार्वजनिक उद्यम विभाग के सचिव।
मनोज गोविल (IAS, MP:91): कैबिनेट सचिवालय (कोऑर्डिनेशन) में सचिव।
वंदना गुर्नानी (IAS, KN:91): श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव।
राजित पुन्हानी (IAS, BH:91): कौशल विकास मंत्रालय के सचिव।
अरविंद श्रीवास्तव (IAS, KN:94): राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय।
विवेक अग्रवाल (IAS, MP:94): संस्कृति मंत्रालय के सचिव।
पल्लवी जैन गोविल (IAS, MP:94): युवा मामले विभाग की सचिव।
अनुराधा ठाकुर (IAS, HP:94): आर्थिक मामलों के विभाग की सचिव।
राजेश अग्रवाल (IAS, MN:94): वाणिज्य विभाग के सचिव।