कब है धनतरेस, जानें तिथि पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

सनातन धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व है, जिसमें कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु जागृत होते हैं और अगले दिन तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। इस महीने में दीपोत्सव का भी आयोजन होता है, जिसमें धनतेरस, दीवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज प्रमुख हैं।

धनतेरस 2024 तिथि और समय

धनतेरस का त्योहार इस साल 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 10:31 बजे शुरू होगी और 30 अक्टूबर को दोपहर 01:15 बजे समाप्त होगी। धनतेरस की पूजा का शुभ समय प्रदोष काल में 06:31 बजे से 08:13 बजे तक है, इस दौरान भगवान धन्वंतरि की पूजा का महत्व है।

धनतेरस 2024 मुहूर्त और समय सारणी

  • सूर्योदय: सुबह 06:31 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 05:38 बजे
  • चंद्रोदय: 30 अक्टूबर को सुबह 04:27 बजे
  • चंद्रास्त: शाम 03:57 बजे
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:48 से 05:40 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 01:56 से 02:40 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:38 से 06:04 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: रात्रि 11:39 से 12:31 बजे तक

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से स्वास्थ्य, सुख, और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *