वाराणसी I काशी का कश्मीरीगंज मुहल्ला, जहां कभी लकड़ी के खिलौने बनाने की आवाज गूंजती थी, आज वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। मशहूर लकड़ी शिल्पकार गोदावरी सिंह के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक, गोदावरी सिंह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और अपने कश्मीरीगंज स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र के लोग दुखी नजर आए। गोदावरी सिंह ने लकड़ी के खिलौने के शिल्प को नई पहचान दी थी। उन्होंने अपने हुनर के दम पर कश्मीरीगंज की गलियों से निकलकर इसे देश-विदेश तक पहुंचाया। उनके योगदान को याद करते हुए काशी के कलाकारों और कारीगरों ने गहरा शोक व्यक्त किया।