LPG Cylinder Price : महंगाई के खिलाफ सपा का अनोखा प्रदर्शन,साउथ इंडियन व्यंजन से गैस सिलेंडर का किया पूजन

Varanasi : बढ़ती गैस सिलेंडर कीमतों के विरोध (LPG Cylinder Price) में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एक अनोखा प्रदर्शन किया। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर को फूलों से सजाया और उसके सामने ‘महंगाई डायन खाय जात है’ (mahangaee daayan khaay jaat hai) लिखे चित्र के समक्ष साउथ इंडियन व्यंजन जैसे मसाला डोसा, इडली, सांभर और बड़ा का भोग अर्पित कर विरोध जताया।

LPG Cylinder Price : महंगाई के खिलाफ सपा का अनोखा प्रदर्शन,साउथ इंडियन व्यंजन से गैस सिलेंडर का किया पूजन LPG Cylinder Price : महंगाई के खिलाफ सपा का अनोखा प्रदर्शन,साउथ इंडियन व्यंजन से गैस सिलेंडर का किया पूजन

इस विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने अगरबत्ती जलाकर विधिवत पूजन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।”कमल वाली सरकार ने तोड़ दी आम जनता की कमर” — सपा नेता

पूर्व अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल रही है। गैस सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी (LPG Cylinder Price) गरीबों और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए संकट बन गई है। गृहणियों की रसोई पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार पर जनविरोधी नीतियों (anti-people policies) का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि स्थिति ऐसी ही रही, तो आमजनता को सड़कों पर उतरना पड़ेगा।

LPG Cylinder Price : महंगाई के खिलाफ सपा का अनोखा प्रदर्शन,साउथ इंडियन व्यंजन से गैस सिलेंडर का किया पूजन LPG Cylinder Price : महंगाई के खिलाफ सपा का अनोखा प्रदर्शन,साउथ इंडियन व्यंजन से गैस सिलेंडर का किया पूजन

प्रदर्शन में प्रमुख लोग रहे शामिल :-

  • विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ (पूर्व महानगर अध्यक्ष)
  • शुभम सेठ ‘गोलू’
  • जीशान अंसारी
  • विकास श्रीवास्तव
  • मोनू गुप्ता
  • वैभव शर्मा
  • मनोज विश्वकर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *