LSG vs MI: मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की विस्फोटक बल्लेबाजी, LSG ने मुंबई को दिया 204 रनों का विशाल लक्ष्य

Lucknow: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के रोमांचक मुकाबले (LSG vs MI) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की धमाकेदार पारियों(explosive innings) के दम पर मुंबई इंडियंस (MI) को 204 रनों का लक्ष्य दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन बनाए। हालांकि, हार्दिक पांड्या की 5 विकेट हॉल (wicket hall) ने मुंबई को मुकाबले में बनाए रखा।

LSG vs MI: मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की विस्फोटक बल्लेबाजी, LSG ने मुंबई को दिया 204 रनों का विशाल लक्ष्य LSG vs MI: मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की विस्फोटक बल्लेबाजी, LSG ने मुंबई को दिया 204 रनों का विशाल लक्ष्य

मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की जोड़ी ने पारी की आक्रामक शुरुआत की। पावरप्ले में ही टीम का स्कोर 69/0 पहुंच गया, जिसमें मार्श के 60 रन शामिल थे। उन्होंने 31 गेंदों में 60 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। विग्नेश पुथुर ने मार्श को आउट कर मुंबई को पहली सफलता दिलाई।

LSG vs MI: मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की विस्फोटक बल्लेबाजी, LSG ने मुंबई को दिया 204 रनों का विशाल लक्ष्य LSG vs MI: मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की विस्फोटक बल्लेबाजी, LSG ने मुंबई को दिया 204 रनों का विशाल लक्ष्य

इसके बाद हार्दिक पांड्या ने शानदार वापसी कराते हुए निकोलस पूरन (12) और कप्तान ऋषभ पंत (2) को जल्दी पवेलियन भेजा। आयुष बडोनी (30) ने तेज रन बनाए, लेकिन अश्विनी कुमार ने उन्हें आउट कर LSG को 4 विकेट पर ला खड़ा किया। एडेन मार्करम ने मोर्चा संभाला और 34 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। 17 ओवर तक टीम का स्कोर 168/4 हो गया था।

LSG vs MI: मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की विस्फोटक बल्लेबाजी, LSG ने मुंबई को दिया 204 रनों का विशाल लक्ष्य LSG vs MI: मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की विस्फोटक बल्लेबाजी, LSG ने मुंबई को दिया 204 रनों का विशाल लक्ष्य

अंतिम ओवरों में डेविड मिलर (27 रन, 14 गेंद) ने उपयोगी पारी खेली, लेकिन हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर कमाल दिखाते हुए मार्करम, मिलर और आकाश दीप को आउट कर अपने 5 विकेट पूरे किए। फिर भी LSG ने बोर्ड पर 203/8 का मजबूत स्कोर टांग दिया।

LSG vs MI: मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की विस्फोटक बल्लेबाजी, LSG ने मुंबई को दिया 204 रनों का विशाल लक्ष्य LSG vs MI: मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की विस्फोटक बल्लेबाजी, LSG ने मुंबई को दिया 204 रनों का विशाल लक्ष्य

मुख्य आकर्षण :-

  • मिचेल मार्श: 60 (31 गेंद, 9 चौके, 2 छक्के)
  • एडेन मार्करम: 53 (38 गेंद, 2 चौके, 4 छक्के)
  • हार्दिक पांड्या: 4 ओवर में 36 रन देकर 5 विकेट
  • MI गेंदबाज: ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर – 1-1 विकेट

204 रन के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा, लेकिन मुंबई इंडियंस की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप मैच को दिलचस्प बना सकती है।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *