Varanasi: महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे पहुंचे वाराणसी, भाजपा-शिवसेना कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Varanasi: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का शुक्रवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया।

स्वागत करने वालों में Varanasi जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, अमित, घनश्याम सोनी, अमन कुमार, अजय चौबे और भाजपा के प्रोटोकॉल प्रभारी व क्षेत्र उपाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र, शैलेश पाण्डेय सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पगुच्छ के साथ शिंदे का स्वागत किया, जिससे हवाई अड्डे पर उत्सव का माहौल बन गया।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
Ad

एकनाथ शिंदे के इस Varanasi दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। उनके आगमन को लेकर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक तैयारियां की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *