महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। महाराष्ट्र की 288 और झारखंड की 81 सीटों पर हुए चुनावों के शुरुआती रुझानों में महाराष्ट्र में एनडीए 101 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, महाविकास अघाड़ी गठबंधन 70 सीटों पर आगे है।झारखंड में कांटे की टक्कर देखी जा रही है। यहां एनडीए 35 सीटों पर आगे है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस गठबंधन 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अन्य दल 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
2019 के मुकाबले इस बार समीकरण बदले हुए हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी दो गुटों में बंट चुकी हैं। शिवसेना शिंदे गुट और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी बीजेपी के साथ गठबंधन में हैं। वहीं, कांग्रेस, उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी मिलकर महाविकास अघाड़ी के तहत चुनाव लड़ रहे हैं।झारखंड में एनडीए गठबंधन में बीजेपी प्रमुख पार्टी है, जबकि जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी का गठबंधन विपक्ष में मजबूती से चुनाव लड़ रहा है।
यूपी उपचुनाव में भी बीजेपी गठबंधन ने बढ़त बनाई है, जहां वह 6 सीटों पर आगे है। सपा 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।