वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने नैक (नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल) के मूल्यांकन में B++ ग्रेड प्राप्त किया है। यह ग्रेड 07 से 09 अक्टूबर 2024 तक की गई निरीक्षण प्रक्रिया के बाद जारी किया गया। शनिवार को नैक की ओर से परिणाम की घोषणा की गई, जिसमें बताया गया कि यह B++ ग्रेड अगले पांच वर्षों तक मान्य रहेगा।
काशी विद्यापीठ को इससे पहले वर्ष 2018 में C ग्रेड मिला था, जो अब समाप्त हो गया। B++ ग्रेड मिलने के बाद परिसर में एक बार पुनः अपील करने की चर्चा भी शुरू हो गई है। हालांकि, कुछ अध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएँ इस ग्रेड को पर्याप्त नहीं मानते हुए A ग्रेड की उम्मीद कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे नैक मूल्यांकन के लिए पूरी तैयारी के साथ थे और उन्हें A ग्रेड मिलने की उम्मीद थी।
नैक बैंगलोर से मिली जानकारी के अनुसार, काशी विद्यापीठ ने तीन स्तर की छलांग लगाकर B++ ग्रेड हासिल किया है, लेकिन विश्वविद्यालय समुदाय का मानना है कि ग्रेड और बेहतर होना चाहिए था।