मकर संक्रांति पर अखाड़ों का भव्य अमृत स्नान, 1 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

महाकुंभ 2025 की भव्य शुरुआत हो चुकी है। संगम तट पर कड़ाके की ठंड के बावजूद देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे। विदेशी भक्तों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया। दिव्य सजावट और भव्य तैयारियों से मेला क्षेत्र जगमगा उठा है। आध्यात्मिकता और धर्म के रंग में रंगे इस पर्व पर मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर अखाड़ों का प्रथम अमृत स्नान हो रहा है, जो करीब साढ़े नौ घंटे तक चलेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

डीजीपी ने दी जानकारी: 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कर चुके स्नान

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त से ही अखाड़ों का स्नान शुरू हो चुका है। अन्य घाटों पर भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में स्नान कर रहे हैं। सुबह 7 बजे तक लगभग 98 लाख 20 हजार लोगों ने स्नान कर लिया था। अब तक 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्नान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो रहा है। ड्रोन और सीसीटीवी के माध्यम से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट मोड पर हैं।

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रथम अमृत स्नान पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर महाकुंभ की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “यह हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का जीवंत स्वरूप है। त्रिवेणी संगम पर स्नान कर पुण्य अर्जित करने वाले सभी श्रद्धालुओं को बधाई।”

शिविरों में उमड़ा भक्तों का हुजूम

मेला क्षेत्र में साधु-संतों के शिविरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। धर्म की गूंज, मंत्रोच्चारण और आध्यात्मिकता के बीच आज का स्नान पर्व कुंभ मेले की अद्वितीय सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को दर्शा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *