सलमान खान को धमकी देने वाला वर्ली से गिरफ्तार

महाराष्ट्र। मुंबई के वर्ली पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के मामले में आरोपी सोहेल पाशा को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पहले, मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने अभिनेता सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

मामले की जानकारी के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक संदेश प्राप्त हुआ था, जिसमें आरोपी ने चेतावनी दी थी कि इस संदेश को नजरअंदाज न किया जाए। संदेश में कहा गया था कि यदि सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई के साथ अपने विवाद को समाप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें इसे सुलझाने के लिए पांच करोड़ रुपये देने होंगे।

आगे यह भी धमकी दी गई थी कि अगर सलमान ऐसा करने में असफल रहते हैं, तो उनके साथ वही होगा जो राजनेता बाबा सिद्दीकी के साथ हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *