वाराणसी। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने शनिवार को मैदागिन स्थित पराड़कर भवन रोड पर महिलाओं के लिए विशेष रूप से निर्मित आधुनिक शौचालय का उद्घाटन किया। यह शौचालय महिलाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ स्नान की अलग व्यवस्था भी है।

महापौर ने कहा कि महाकुंभ के दौरान यह शौचालय महिलाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने महापौर के इस पहल की सराहना की और इसे महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
शौचालय की प्रमुख विशेषताएं :-
- महिलाओं के लिए विशेष रूप से निर्मित।
- दो सीटर शौचालय के साथ स्नान की अलग सुविधा।
- महाकुंभ जैसे बड़े आयोजनों में उपयोगी।

इस अवसर पर पार्षद संजय विशंबर, सुरेश चौरसिया, मंडल अध्यक्ष बबलू सेठ, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता शर्मा, मनोज, पूर्व मंडल अध्यक्ष नलिन नारायण मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
