काशी विद्यापीठ में 26 कर्मचारियों की एक साथ Promotion , कर्मचारियों में खुशी की लहर

Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP) के कर्मचारियों के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास और उत्साहजनक रहा, जब विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 26 तृतीय श्रेणी कर्मचारियों (Class III employees) की Promotion की औपचारिक घोषणा की गई। यह Promotion प्रोन्नति समिति की संस्तुतियों और विश्वविद्यालय के अध्यादेश के प्रावधानों के अनुरूप की गई है।

इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय की जानकारी कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने साझा करते हुए बताया कि यह प्रक्रिया कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के आदेश पर संपन्न हुई है। कुलपति द्वारा अनुमोदित यह निर्णय न केवल कर्मचारियों की कार्यकुशलता और समर्पण को सम्मानित करता है, बल्कि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ढांचे को भी और अधिक सुदृढ़ करता है।

MGKVP

अधीक्षक पद पर पदोन्नति पाने वाले कर्मचारी

कुल 10 कर्मचारियों को अधीक्षक (Superintendent) पद पर पदोन्नति मिली है, जिनके नाम इस प्रकार हैं:

  • उमाकांत वर्मा
  • राजनाथ पाल
  • हेमंत कुमार मिश्र
  • जय प्रकाश
  • सत्येंद्र राम त्रिपाठी
  • पृथ्वीनाथ शर्मा
  • अरविंद कुमार सिंह
  • देवेंद्र प्रसाद शर्मा
  • अशोक कुमार सिंह
  • रवि प्रकाश सिंह

वरिष्ठ सहायक बनाए गए 16 कर्मचारी

इसके अतिरिक्त 16 कर्मचारियों को वरिष्ठ सहायक (Senior Assistant) पद पर पदोन्नत किया गया है:

  • पुरुषोत्तम मिश्र
  • श्रीचंद यादव
  • प्रतीक सिंह
  • संदीप कुमार मिश्र
  • शिशुपाल सिंह
  • उमेश कुमार
  • अनिता कुमारी
  • शिवजी भारद्वाज
  • चंदन कुमार प्रजापति
  • धनंजय कुमार
  • संदीप कुमार सिंह
  • तुषार पांडेय
  • सूर्या प्रकाश
  • अनिरुद्ध पांडेय
  • आकांक्षा सिंह
  • मुकेश झा
mgkvp
mgkvp

प्रशासनिक प्रक्रिया और पारदर्शिता की मिसाल

कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि पदोन्नति की यह प्रक्रिया पूर्णतः नियमों, योग्यता, सेवा-अवधि और समिति की संस्तुतियों के आधार पर पारदर्शी तरीके से की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन का प्रयास है कि समय-समय पर कर्मचारियों के हित में निर्णय लेकर उनकी कार्यप्रणाली को और अधिक ऊर्जावान बनाया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि यह पदोन्नति सिर्फ प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि उन सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणा है जो निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं।

Ad 1

काशी विद्यापीठ में 26 कर्मचारियों की एक साथ Promotion , कर्मचारियों में खुशी की लहर काशी विद्यापीठ में 26 कर्मचारियों की एक साथ Promotion , कर्मचारियों में खुशी की लहर

कर्मचारियों में दिखी खुशी की लहर

इस घोषणा के साथ ही विद्यापीठ के कर्मचारियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। Promotion पाने वाले कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति महोदय का आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

कई कर्मचारियों ने कहा कि यह Promotion उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। कुछ ने यह भी कहा कि इससे अन्य कर्मचारियों को भी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और कर्मठ बनने की प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *