Nagar Nigam की बड़ी कार्रवाई: 120 करोड़ की 30 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त, लैंड बैंक में शामिल

Varanasi : Nagar Nigam ने अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 30 बीघा सरकारी भूमि को मुक्त कराकर उसे अपने लैंड बैंक में शामिल कर लिया है। बाजार मूल्य के अनुसार इस भूमि की अनुमानित कीमत 120 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई नगर निगम सीमा के नव विस्तारित क्षेत्र ग्राम फरीदपुर स्थित आराजी नम्बर 10 की सरकारी भूमि पर की गई, जिस पर लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा था। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा को जैसे ही इस अतिक्रमण की सूचना प्राप्त हुई, उन्होंने तत्काल सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव को मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Nagar Nigam
Nagar Nigam

अनिल यादव द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि बड़ी मात्रा में लोग इस बेशकीमती भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण करने की तैयारी में हैं। इसके बाद नगर निगम ने चार दिन तक लगातार अभियान चलाकर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया और बैरिकेटिंग कराकर उसे आधिकारिक रूप से नगर निगम के कब्जे में ले लिया।

Nagar Nigam की बड़ी कार्रवाई: 120 करोड़ की 30 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त, लैंड बैंक में शामिल Nagar Nigam की बड़ी कार्रवाई: 120 करोड़ की 30 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त, लैंड बैंक में शामिल

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह जमीन अब लैंड बैंक में शामिल कर दी गई है, जिसका उपयोग भविष्य में जनहितकारी योजनाओं व विकास परियोजनाओं के लिए किया जाएगा। साथ ही, नगर निगम द्वारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

Nagar Nigam की बड़ी कार्रवाई: 120 करोड़ की 30 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त, लैंड बैंक में शामिल Nagar Nigam की बड़ी कार्रवाई: 120 करोड़ की 30 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त, लैंड बैंक में शामिल

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा और उपयोग सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम पूरी तरह सजग है। भविष्य में भी ऐसे अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त अभियान चलाए जाएंगे।

Nagar Nigam की बड़ी कार्रवाई: 120 करोड़ की 30 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त, लैंड बैंक में शामिल Nagar Nigam की बड़ी कार्रवाई: 120 करोड़ की 30 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त, लैंड बैंक में शामिल
Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *