National Teachers Award 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए स्व-नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। CBSE से संबद्ध निजी स्वतंत्र स्कूलों के शिक्षक और प्रधानाचार्य इस सम्मान के लिए आधिकारिक पोर्टल cbseit.in/cbse/2025/tchawrd/index.aspx के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2025 है।
शिक्षक: किसी मान्यता प्राप्त CBSE बोर्ड से संबद्ध स्कूल में 31 मार्च 2025 तक कम से कम 10 वर्ष की निरंतर सेवा।
प्रधानाचार्य: 10 वर्ष शिक्षक और 5 वर्ष प्रधानाचार्य के रूप में सेवा।
31 मार्च 2025 या उसके बाद सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक/प्रधानाचार्य भी आवेदन कर सकते हैं।
प्रधानाचार्य शिक्षक श्रेणी में आवेदन नहीं कर सकते है, और एक व्यक्ति केवल एक श्रेणी में आवेदन कर सकता है।
आवश्यक दस्तावेज
- आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज (PDF, 1MB से कम) अपलोड करने होंगे:
सत्यापन घोषणा पत्र। - स्कूल मैनेजर द्वारा हस्ताक्षरित सिफारिश पत्र और सेवा प्रमाण पत्र।
- शैक्षणिक दस्तावेज (कक्षा 10 से परास्नातक तक)।
- बोर्ड या स्कूल स्तर की परीक्षा के परिणाम।
- सभी दस्तावेजों का प्रमाणन स्कूल प्रमुख या मैनेजर द्वारा अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया
- आवेदनों की समीक्षा सेवा अवधि, योग्यता, उम्र और परीक्षा परिणामों के आधार पर होगी।
- शीर्ष 24 उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
- टाई की स्थिति में अतिरिक्त मानदंड लागू होंगे।
- चयनित अभ्यर्थियों को 2 दिन के भीतर दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- अंतिम चयन राष्ट्रीय स्तर की स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा साक्षात्कार के बाद होगा, जिसमें 6 शिक्षक पुरस्कार के लिए चुने जाएंगे।
