‘कॉक्रोज जनता पार्टी’ पर कुमार विश्वास का तंज, बोले- ‘हिट अपना काम कर रही है’
कुमार विश्वास ने उत्तराखंड दौरे के दौरान अपने खास अंदाज में तीखा राजनीतिक व्यंग्य किया। Dehradun में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने बिना किसी पार्टी या नेता का नाम लिए तथाकथित “कॉक्रोज जनता पार्टी” पर निशाना साधा।
कार्यक्रम में बोलते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि उनकी मां बचपन में समझाती थीं कि “कॉकरोच अंधेरे कोनों में रहता है, झुंड में रहता है और घर की अच्छी चीजों को खराब करता है।”
उन्होंने आगे कहा कि जैसे घर में कॉकरोच खत्म करने के लिए “हिट” दवा का इस्तेमाल किया जाता है, वैसे ही देश में भी ऐसी चीजों से निपटने के लिए “हिट” मौजूद है।
बयान पर गूंजे ठहाके और तालियां
कुमार विश्वास के इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों और ठहाकों के साथ प्रतिक्रिया दी। वहीं उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। हालांकि उन्होंने किसी राजनीतिक दल या नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को मौजूदा राजनीतिक माहौल से जोड़कर देखा जा रहा है।
अपने अंदाज में तंज कसते हुए उन्होंने यह भी कहा कि “डरने की जरूरत नहीं है, हिट अपना काम बराबरी से कर रही है।”
उत्तराखंड दौरे पर हैं कुमार विश्वास
इन दिनों कुमार विश्वास उत्तराखंड के दौरे पर हैं और विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। अपने भाषणों और कविताओं के जरिए वे लगातार सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर राय रख रहे हैं, जिसके चलते उनके बयान अक्सर चर्चा में बने रहते हैं।
