रौशन आनंद के भाई की मौत पर तेज प्रताप यादव का गंभीर आरोप, बोले- खान सर की भूमिका की हो जांच...
Updated: Jun 15, 2026, 12:28 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
पटना। चर्चित खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के बीच चल रहे विवाद के बीच एक नया मोड़ सामने आया है। रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव रविवार को नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल के कमरे से बरामद किया गया। घटना के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रिंस यादव अपने कुछ साथियों के साथ होटल में ठहरे हुए थे। उनके साथ मौजूद युवकों का कहना है कि प्रिंस पिछले कुछ समय से बीमार थे और नियमित रूप से दवाइयां ले रहे थे। साथियों के मुताबिक, हाल के दिनों में उन्होंने दवा की अधिक मात्रा ले ली थी, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और संभवतः इसी कारण उनकी मौत हुई। हालांकि, अभी तक मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
इधर, इस घटना को लेकर बिहार की राजनीति भी गर्मा गई है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने प्रिंस यादव की मौत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर खान सर उर्फ फैजल खान पर निशाना साधते हुए कहा कि इस घटना की जिम्मेदारी उन्हीं पर है।
तेज प्रताप यादव ने कहा, "यह बेहद दुखद घटना है। अगर इस मामले में किसी पर आरोप लगाया जाएगा तो हम खान सर पर लगाएंगे। हमें पूरा संदेह है कि इस घटना के पीछे उनकी भूमिका हो सकती है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।"
हालांकि, अब तक पुलिस या जांच एजेंसियों की ओर से किसी भी व्यक्ति की भूमिका की पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल नेपाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और मौत के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है।