International Women’s Day :अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एनसीपी (शरद पवार) की महिला नेता रोहिणी खडसे ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने मांग की कि महिलाओं को एक हत्या की अनुमति दी जाए, वह भी बिना किसी कानूनी कार्रवाई के।
अपने पत्र में रोहिणी खडसे ने तर्क दिया कि महिलाएं उत्पीड़क मानसिकता, बलात्कारी सोच और सुस्त कानून-व्यवस्था का अंत चाहती हैं।
उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने में नाकाम रही है, इसलिए महिलाओं को खुद के लिए न्याय करने का अधिकार मिलना चाहिए।