अहिल्याबाई घाट पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस समारोह, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आकाशदीप प्रज्वलित कर दी श्रद्धांजलि

वाराणसी। बाल दिवस और पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर गुरुवार को जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से अहिल्याबाई घाट पर समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर मां गंगा का पूजन किया गया और आकाशदीप प्रज्वलित कर नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कार्तिक मास में चल रहे आकाशदीप का समापन रहा, जो शहीदों और पूर्वजों की स्मृति में जलाया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
Ad

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रहे। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता पंडित नेहरू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनकी दूरदृष्टि और समर्पण ने देश को शिक्षा, विज्ञान और लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ प्रदान किए। उन्होंने बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में नेहरू जी के योगदान की सराहना करते हुए बाल दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के संयुक्त संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन मनीष मोरोलिया ने किया। कार्यक्रम में अजय राय के साथ कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें फसाहत हुसैन बाबू, ओमप्रकाश ओझा, वीरेन्द्र कपूर, अरुण सोनी और अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *