नववर्ष पर वाराणसी में सुगम यातायात: पुलिस कमिश्नरेट ने जारी किया डायवर्जन प्लान

वाराणसी। नववर्ष के पूर्व संध्या (31 दिसंबर 2024) और नववर्ष के अवसर (1 जनवरी 2025) पर शहर में सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 31 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे से रात 1:00 बजे तक और 1 जनवरी को सुबह 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक लागू रहेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

डायवर्जन प्लान का विवरण :-

  1. बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहा : यहां से अस्सी की ओर चार पहिया और तीन पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इन वाहनों को रवींद्रपुरी की ओर डायवर्ट किया जाएगा या सड़क किनारे पार्किंग कराई जाएगी।
  2. अग्रवाल तिराहा : अस्सी तिराहे से आने वाले वाहन अग्रवाल तिराहे से आगे नहीं जाएंगे। इन्हें ब्रॉडवे होटल की ओर डायवर्ट कर किनाराम आश्रम के सामने पार्क किया जाएगा।
  3. ब्रॉडवे होटल तिराहा : यहां से वाहन अग्रवाल तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें विजया तिराहा की ओर डायवर्ट कर जलसंस्थान, खोजवा, या रथयात्रा की ओर भेजा जाएगा।
  4. भेलूपुर चौराहा : चार और तीन पहिया वाहन सोनारपुरा की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें विजया तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। हल्के और दोपहिया वाहन रेवड़ी तालाब से जयनारायण सिंह इंटर कॉलेज तक जाएंगे और यहां पार्क किए जाएंगे।
  5. सोनारपुरा चौराहा : यहां से किसी भी प्रकार के चार या तीन पहिया वाहनों को गोदौलिया की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें भेलूपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  6. गुरुबाग तिराहा : यहां से वाहन लक्सा और रामापुरा चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें नीमामाई और कमच्छा की ओर भेजा जाएगा।
  7. लक्सा तिराहा : लक्सा तिराहे से रामापुरा चौराहे की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इन्हें गुरुबाग तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  8. रामापुरा चौराहा : यहां से गोदौलिया की ओर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन्हें लक्सा और बेनिया तिराहे की ओर भेजा जाएगा।
  9. गोदौलिया चौराहा : किसी भी प्रकार के वाहन यहां से मैदागिन या दशाश्वमेध घाट की ओर नहीं जा सकेंगे। दोपहिया वाहनों को मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।
  10. बेनिया तिराहा : यहां से चार और तीन पहिया वाहनों को रामापुरा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। चार पहिया निजी वाहन बेनिया पार्किंग में खड़े होंगे, जबकि तीन पहिया वाहन पियरी की ओर डायवर्ट होंगे।
  11. लहुराबीर चौराहा : यहां से बेनिया की ओर जाने वाले चार और तीन पहिया वाहनों को मलदहिया चौराहा और काशिका तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  12. मैदागिन चौराहा : थाना चौक होते हुए गौदौलिया की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इन वाहनों को कबीरचौरा और विशेश्वरगंज तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  13. विशेश्वरगंज तिराहा : मछोदरी की ओर से आने वाले वाहनों को विशेश्वरगंज से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें गोलगड्डा तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  14. भदऊ चुंगी तिराहा : भैंसासुर घाट की ओर जाने वाले वाहनों को रेलवे कॉलोनी के मैदान में पार्क कराया जाएगा।
  15. सूजाबाद पुलिस चौकी : यहां से राजघाट की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन्हें रामनगर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  16. आशियाना तिराहा : जेएचवी मॉल की ओर जाने वाले वाहनों को अंबेडकर चौराहा या मिंट हाउस की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  17. नेहरू पार्क तिराहा : यहां से जेएचवी मॉल की ओर जाने वाले वाहनों को नदेसर तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

शहरवासी और पर्यटक सहयोग करें और निर्धारित डायवर्जन का पालन करें। सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *