न्यूजीलैंड में सबसे पहले हुआ नए साल 2025 का भव्य स्वागत, आतिशबाजी से सजा ऑकलैंड

दुनिया भर में नए साल का स्वागत सबसे पहले किरिबाती, समोआ और टोंगा जैसे देशों में हुआ, जहां भारतीय समयानुसार 31 दिसंबर की शाम 3:30 बजे ही नया साल 2025 शुरू हो गया। इसके बाद न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नए साल का सबसे पहले भव्य जश्न मनाया गया।


ऑकलैंड में लोगों ने पटाखों और शानदार आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया। इसके बाद भारत से पहले इंडोनेशिया, थाईलैंड और म्यांमार में भी नए साल का जश्न शुरू होगा। बांग्लादेश और नेपाल में भी जल्द ही 2025 का स्वागत किया जाएगा।


पूरी दुनिया इस समय नए साल के जश्न के लिए तैयार है। साल 2024 के आखिरी दिन का उत्सव शुरू हो चुका है, और पूर्वी कोने से लेकर पश्चिम तक, लोग नए साल का स्वागत करने में व्यस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *