संसद सत्र का तीसरा दिन: प्रियंका ने हाथ में संविधान लेकर ली शपथ, अडाणी मुद्दे पर हंगामे से लोकसभा-राज्यसभा स्थगित

नई दिल्ली I संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पहली बार लोकसभा में पहुंचकर सांसद पद की शपथ ली। उन्होंने हाथ में संविधान की प्रति लेकर शपथ ग्रहण की। इस दौरान उनके साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी उपस्थित रहे।

प्रियंका ने वायनाड सीट से उपचुनाव जीता है। वायनाड सीट पहले राहुल गांधी के पास थी, जिसे उन्होंने छोड़ा था। इसके अलावा नांदेड़ उपचुनाव जीतने वाले रविंद्र चव्हाण ने भी शपथ ली। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अडाणी मुद्दे पर हंगामा हुआ, जिससे सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

यह पहली बार है कि गांधी परिवार के तीन सदस्य एक साथ संसद में हैं। राहुल गांधी रायबरेली से, प्रियंका गांधी वायनाड से लोकसभा सांसद हैं, जबकि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं। प्रियंका के लोकसभा पहुंचने से कांग्रेस के कुल सांसदों की संख्या 99 हो गई है।

राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया था कि अडाणी पर अमेरिका में 2 हजार करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप है और उन्हें जेल में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार उन्हें बचा रही है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर वल्गर कंटेंट रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के युग में एडिटोरियल चेक खत्म हो गया है, जिससे कई बार अनकंट्रोल्ड एक्सप्रेशन के तहत आपत्तिजनक सामग्री सामने आ रही है। वैष्णव ने पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी से इस पर विचार कर कानून सख्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *