प्रयागराज I फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में आज मतगणना जारी है। इस दौरान मुंडेरा मंडी में भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट और नोकझोंक हुई।
सपा कार्यकर्ताओं और भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के बीच तीखी झड़प हुई, जिसमें कुर्सी फेंकी जाने की घटना भी सामने आई। इसके बाद मतगणना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और आधे घंटे के लिए मतगणना रोक दी गई। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बावजूद दोनों पक्षों के बीच हंगामा जारी रहा। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में किया और मतगणना को फिर से शुरू किया।