Varanasi : गुजरात के अहमदाबाद में हुए दुर्भाग्यपूर्ण Plane Accidents में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी समेत कई लोगों के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मंत्री डॉ. मिश्र ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुखद और मर्माहत करने वाली है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों (Aggrieved family members) को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की। साथ ही, इस हादसे में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।

डॉ. दयालु ने विशेष रूप से विजय रूपाणी के निधन को राजनीति और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि विजय रूपाणी का संपूर्ण जीवन सेवा, सादगी और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। वे जनकल्याण और विकास के लिए सदैव तत्पर रहे। उनकी कार्यशैली और निष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि रूपाणी जी की विदाई भारतीय राजनीति की एक शांत, सरल लेकिन दृढ़ आवाज़(Strong voice) का अंत है, जिसे शब्दों में व्यक्त कर पाना कठिन है।

शोक संवेदना में शामिल हुए कई सामाजिक कार्यकर्ता इस दुखद अवसर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में अनूप दुबे, आनंद जी पांडेय, अखिल अग्रवाल, गौरव राठी, अविनाश उपाध्याय, डॉ. हरदत्त शुक्ला, संतोष सैनी, संजय मिश्रा, जितेंद्र कुशवाहा, सौरभ राय सहित कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल रहे।