PM Modi को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस’ से नवाजा गया, बोले- 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है

निकोसिया I प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से सम्मानित किया गया है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने उन्हें यह सम्मान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक नेतृत्व में उनके योगदान के लिए प्रदान किया। यह सम्मान साइप्रस का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है, जो देश के पहले राष्ट्रपति मकारियोस III के नाम पर दिया जाता है।

140 करोड़ भारतीयों का सम्मान
सम्मान ग्रहण करने के बाद PM Modi ने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह उनकी क्षमताओं और आकांक्षाओं का सम्मान है। यह हमारे देश के सांस्कृतिक भाईचारे और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की विचारधारा का प्रतीक है। मैं इस सम्मान को भारत और साइप्रस के मैत्रीपूर्ण संबंधों, हमारे साझा मूल्यों और आपसी समझ को समर्पित करता हूं। सभी भारतीयों की ओर से मैं इसे अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं।”

PM Modi को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस' से नवाजा गया, बोले- 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है PM Modi को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस' से नवाजा गया, बोले- 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है

PM Modi ने आगे कहा, “यह सम्मान शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और हमारे लोगों की समृद्धि के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मैं इसे भारत और साइप्रस के रिश्तों के प्रति एक जिम्मेदारी के रूप में देखता हूं। मुझे विश्वास है कि हमारी यह साझेदारी आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छुएगी और हम एक शांतिपूर्ण व सुरक्षित वैश्विक वातावरण के लिए मिलकर काम करेंगे।”

दो दशकों में पहली बार भारतीय पीएम की साइप्रस यात्रा
PM Modi साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के निमंत्रण पर 15-16 जून को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर निकोसिया पहुंचे। यह पिछले 23 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की पहली यात्रा है। इससे पहले इंदिरा गांधी (1983) और अटल बिहारी वाजपेयी (2002) ने साइप्रस का दौरा किया था। राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य स्वागत किया गया, और इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

PM Modi को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस' से नवाजा गया, बोले- 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है PM Modi को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस' से नवाजा गया, बोले- 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है

तुर्की को भारत का कूटनीतिक संदेश
PM Modi की यह यात्रा रणनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। साइप्रस और तुर्की के बीच 1974 के बाद से तनाव बना हुआ है, जब तुर्की ने साइप्रस के उत्तरी हिस्से पर कब्जा कर लिया था। हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान तुर्की ने न केवल पाकिस्तान का समर्थन किया, बल्कि भारत के खिलाफ इस्तेमाल हुए ड्रोन भी मुहैया कराए, जिसे भारत ने गंभीरता से लिया है। ऐसे में यह यात्रा तुर्की को एक स्पष्ट संदेश देती है कि भारत अपनी रणनीतिक नीतियों को लेकर गंभीर है और भूमध्यसागरीय क्षेत्र में अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है।

द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई
यात्रा के दौरान PM Modi और राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स ने लिमासोल में एक बिजनेस राउंडटेबल में हिस्सा लिया, जहां दोनों देशों के व्यापारियों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। साइप्रस ने हाल ही में मुंबई में यूरोबैंक का प्रतिनिधि कार्यालय खोलने की घोषणा की है, जिसे यूरोप और दक्षिण एशिया के बीच वित्तीय सेतु के रूप में देखा जा रहा है। इसके अलावा, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) में साइप्रस की भूमिका और भारत-यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर भी चर्चा हुई।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *