PM Modi का काशी दौरा: 2 अगस्त को सेवापुरी में विशाल जनसभा, करेंगे करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण

Varanasi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) 2 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। इस दौरान वह सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। प्रशासन और भाजपा दोनों स्तर पर तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

PM Modi

PM Modi के आगमन को लेकर सेवापुरी में जोर-शोर से जमीन का समतलीकरण किया जा रहा है। इसके बाद अब टेंट लगाने, मंच निर्माण और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर करीब 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए विशाल पंडाल लगाया जा रहा है। साथ ही, हेलिपैड, पार्किंग स्थल और रास्तों को भी दुरुस्त किया जा रहा है।

प्रशासनिक अमला लगातार दौरा कर तैयारियों की निगरानी कर रहा है। जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर से लेकर अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी नियमित रूप से स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर भी विशेष योजना बनाई गई है।

PM Modi

वहीं दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चला रही है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रण दे रहे हैं। PM Modi की इस सभा में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

सूत्रों के अनुसार, PM Modi इस दौरे में वाराणसी को कई नई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिनमें बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित योजनाएं शामिल हो सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान PM Modi स्थानीय लोगों से संवाद भी कर सकते हैं।

PM Modi

PM Modi का यह दौरा आगामी चुनावी समीकरणों और विकास योजनाओं के दृष्टिकोण से भी बेहद अहम माना जा रहा है। उनके संबोधन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को सामने लाकर विकास को जनमानस से जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *