New Delhi : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने युवा और नवोदित लेखकों को प्रशिक्षित करने और भारतीय लेखन को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने के लिए पीएम-युवा 3.0 (PM-YUVA 3.0) योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 30 वर्ष से कम आयु के युवा लेखक भाग ले सकते हैं।

शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि पहले दो संस्करणों की सफलता के बाद अब पीएम-युवा 3.0 लॉन्च किया गया है। यह योजना 22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी।
- आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अप्रैल 2025
- पंजीकरण लिंक: www.mygov.in
- चयन प्रक्रिया: अखिल भारतीय प्रतियोगिता के माध्यम से 50 युवा लेखकों का चयन किया जाएगा।
- विषय श्रेणियां:
- राष्ट्र निर्माण में प्रवासी भारतीयों का योगदान – 10 लेखक
- भारतीय ज्ञान प्रणाली– 20 लेखक
- आधुनिक भारत के निर्माता (1950-2025) – 20 लेखक
चयनित लेखकों को 30 जून से 30 दिसंबर 2025 तक प्रतिष्ठित लेखकों और मार्गदर्शकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके तहत एक राष्ट्रीय शिविर का आयोजन नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 में किया जाएगा।
- राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) इस योजना का कार्यान्वयन करेगा।
- चुने गए लेखकों की पुस्तकें NBT द्वारा प्रकाशित और विभिन्न भारतीय भाषाओं में अनुवादित की जाएंगी।
- प्रतिष्ठित साहित्यिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

इस योजना का उद्देश्य युवा लेखकों को भारतीय विरासत, संस्कृति और ज्ञान प्रणाली पर लेखन के लिए प्रेरित करना है। यह नवोदित लेखकों को राष्ट्र निर्माण और भारतीय ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।