अहमदाबाद I लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश, बीजेपी से मिले नेताओं पर साधा निशाना इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और गुजरात में बदलाव की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों से कांग्रेस सत्ता से बाहर है, लेकिन अब संगठन को मजबूत करने का समय आ गया है।

बीजेपी से मिले नेताओं पर हमला
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने भाषण में कहा कि गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं – एक वे जो पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हैं और जनता के लिए काम कर रहे हैं और दूसरे जो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पहचानना और अलग करना जरूरी है, जो सिर्फ नाम के लिए कांग्रेस में हैं लेकिन जनता के सम्मान और सेवा से दूर हैं।
कांग्रेस को फिर से मजबूत करने की जरूरत
Rahul Gandhi ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठित होने और पार्टी को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता कांग्रेस को तभी समर्थन देगी, जब संगठन अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और पार्टी की विचारधारा को फैलाने का आह्वान किया।
गुजरात के लिए नया विकास विजन
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि गुजरात इस समय एक राजनीतिक जाल में फंसा हुआ है और उसे सही दिशा देने की जरूरत है। उन्होंने महात्मा गांधी और सरदार पटेल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की नींव इन्हीं महान नेताओं ने रखी थी। उन्होंने वादा किया कि वह गुजरात के युवाओं, किसानों, व्यापारियों और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।