Site icon Benaras Global Times

राजघाट पर डॉ. मनमोहन सिंह की समाधि बनाए जाने की मांग, अखिलेश यादव का ट्वीट

राजघाट पर डॉ. मनमोहन सिंह की समाधि बनाए जाने की मांग, अखिलेश यादव का ट्वीट राजघाट पर डॉ. मनमोहन सिंह की समाधि बनाए जाने की मांग, अखिलेश यादव का ट्वीट

नई दिल्ली I पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को निगम बोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही, उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह की समाधि के स्थान को लेकर उठे विवाद पर अपनी राय दी।


अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की समाधि राजघाट पर ही बननी चाहिए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की समाधि के संदर्भ में सम्मान की परंपरा का निर्वहन होना चाहिए। इस विषय पर किसी भी प्रकार की राजनीति की आवश्यकता नहीं है।”

अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपनी संकीर्ण सोच का अनुचित उदाहरण प्रस्तुत न करे और इतिहास उसे कभी माफ नहीं करेगा।


इस बीच, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार उस स्थान पर करने की मांग की गई थी, जहां उनका स्मारक बनाया जा सके, लेकिन सरकार ने इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है।

Exit mobile version