चुनाव से पहले फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, 30 दिन की पैरोल पर सिरसा आश्रम रवाना

रोहतक I साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम नौवीं बार जेल से बाहर आ गया है। इस बार उसे 30 दिन की पैरोल मिली है। राम रहीम मंगलवार सुबह 6:36 बजे सुनारिया जेल से हनीप्रीत के साथ सिरसा स्थित अपने आश्रम के लिए रवाना हुआ। यह पहली बार है जब वह जेल जाने के बाद सिरसा आश्रम पहुंचा है।

इससे पहले, पैरोल के दौरान वह हमेशा उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में गया करता था। राम रहीम को पैरोल ऐसे समय में मिली है जब हरियाणा में नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं।


चुनावों से पहले मिलती रही है पैरोल
राम रहीम को 2017 में यौन शोषण और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी। उसके बाद से वह रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद है। लेकिन चुनावों से पहले उसे बार-बार पैरोल पर छोड़ा गया है।

  • बरोदा उपचुनाव (2020): 20 अक्तूबर को मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली।
  • पंजाब विधानसभा चुनाव (2022): फरवरी में 21 दिन की पैरोल दी गई।
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव (2023): 25 नवंबर को 21 दिन की पैरोल मिली।
  • लोकसभा चुनाव (2024): 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल मिली।
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव (2024): 13 अगस्त को 21 दिन की फरलो और 2 अक्तूबर को 20 दिन की सशर्त पैरोल मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *