वाराणसी। इस्लामिक कैलेंडर के पवित्र माह रमजान की शुरुआत 2 मार्च से होगी। शुक्रवार को चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते चांद कमेटी ने यह निर्णय लिया। नई सड़क स्थित लंगड़े हाफिज की मस्जिद में मगरिब की नमाज के बाद कमेटी की बैठक हुई, जिसमें चांद दिखाई देने की कोई गवाही नहीं मिली।
शिया समुदाय ने भी दी पुष्टि
शिया समुदाय के जुमा जमात मौलाना जफर हुसैनी ने भी इस बात की पुष्टि की कि चांद नजर नहीं आया है। इस तरह, रमजान का पहला रोजा 2 मार्च को रखा जाएगा।
शहर मुफ्ती मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने बताया कि शाबान की 29वीं तारीख को चांद नजर नहीं आया, इसलिए रमजान की शुरुआत 2 मार्च से होगी। चांद कमेटी की बैठक नई सड़क स्थित लंगड़े हाफिज की मस्जिद में हुई, जिसमें चांद दिखने की कोई गवाही नहीं मिली। इसी कारण, 1 मार्च को रोजा नहीं रखा जाएगा।