Rashifal: आज 21 मार्च शुक्रवार का दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा, ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? किस राशि (Rashifal) की किस्मत चमकेगी। आइए जानते है प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से…
Rashifal : देखें 12 राशियों का राशिफल
मेष (Aries)
आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृषभ (Taurus)
धन संबंधी मामलों में सतर्कता बरतें। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य करने का सही समय है।
मिथुन (Gemini)
कामकाज में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
कर्क (Cancer)
भावनात्मक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें।
सिंह
आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को टालना बेहतर रहेगा।
कन्या (Virgo)
करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
तुला (Libra)
मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। किसी करीबी से लाभ मिलेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। मेहनत से सफलता मिलेगी, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
धनु (Sagittarius)
विद्यार्थियों के लिए शुभ समय है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं।
मकर (Capricorn)
कारोबार में प्रगति होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। निवेश से बचें।
कुंभ (Aquarius)
नौकरी में परिवर्तन का योग बन सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। धन लाभ के संकेत हैं।
मीन (Pisces)
परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। छात्रों को पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है।