Rashifal: आज 22 अगस्त शुक्रवार का दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा, ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों (Rashifal) के लिए आज के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? किस राशि की किस्मत चमकेगी। आइए जानते है प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से…
Rashifal: जानें 12 राशियों का दैनिक राशिफल

♈ मेष (Aries)
आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृषभ (Taurus)
परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है।
♊ मिथुन (Gemini)
कामकाज में व्यस्तता रहेगी। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।
♋ कर्क (Cancer)
आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। रिश्तों में सुधार आएगा। सेहत बेहतर रहेगी।

♌ सिंह (Leo)
नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। गुस्से पर काबू रखें, वरना संबंध बिगड़ सकते हैं।
♍ कन्या (Virgo)
विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
♎ तुला (Libra)
आज भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में तरक्की के संकेत हैं। परिवार के साथ खुशहाल समय बिताएंगे।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
कामकाज में तेजी रहेगी। किसी मित्र से अच्छी खबर मिलेगी। यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
♐ धनु (Sagittarius)
धन लाभ के योग हैं। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
♑ मकर (Capricorn)
नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

♒ कुंभ (Aquarius)
नई योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें।
♓ मीन (Pisces)
आज का दिन शानदार रहेगा। करियर में प्रगति होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा।