रवि राजा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल

मुंबई I कांग्रेस नेता और मुंबई नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रवि राजा ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपते हुए आज गुरुवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

रवि राजा बीएमसी में विपक्ष का एक प्रमुख चेहरा रहे हैं और उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को आगामी राज्य चुनावों और बीएमसी चुनावों में काफी लाभ मिलने की संभावना है। इस बदलाव ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है और इसे कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

रवि राजा के इस कदम ने भाजपा की ताकत को और बढ़ा दिया है, जिससे राज्य की राजनीतिक स्थिति में नई दिशा मिल सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह परिवर्तन भाजपा के लिए चुनावी रणनीति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *