भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिंकू और प्रिया सरोज ने दो-तीन दिन पहले सगाई की है और जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से इस सगाई और शादी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
प्रिया सरोज, जो उत्तर प्रदेश के मछली शहर से सपा सांसद हैं, ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ा और शानदार जीत हासिल की। वहीं, रिंकू सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है, जो 22 जनवरी से शुरू होगी। रिंकू सिंह, जो भारतीय टीम के युवा फिनिशर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं, उन्होंने 2023 में अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। अब तक उन्होंने 30 टी20 मैचों में 507 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं।